REET Exam 2025: ड्रेस कोड का पालन करना होगा अनिवार्य
रीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
पुरुष अभ्यर्थी: साधारण कुर्ता, आधी या पूरी बाजू की शर्ट/टी-शर्ट और सामान्य पैंट या लोअर पहन सकते हैं। फैंसी पैंट और जूते पहनने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें केवल चप्पल या सैंडल पहनकर आना होगा।
REET 2025: जान लें अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना होगा, इसके बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर Face recognition technology का उपयोग किया जाएगा, जिससे एडमिट कार्ड की फोटो का मिलान अभ्यर्थी से किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी।
REET Exam 2025: दो शिफ्टों में होगा परीक्षा का आयोजन
रीट परीक्षा 2025 दो शिफ्टों में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा के लिए कुल 14,29,822 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।