UGC NET Result: जल्द जारी हो सकता है यूजीसी नेट का रिजल्ट, इस तरह देखें  | UGC NET Result Latest Update ugcnet.nta.nic.in

Share this on


कब हुई थी परीक्षा (UGC NET Exam Date) 

यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा 3 जनवरी से 27 जनवरी को आयोजित की गई थी। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन कुल 85 विषयों के लिए देशभर के कुल 266 शहरों के 558 परीक्षा केंद्र पर किया गया। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 8,49,166 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिसमें से सिर्फ 6,49,490 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें

बोर्ड परीक्षा से पहले जरूर करें ये 5 चीजें, मिलेगा अच्छा रिजल्ट | Board Exam Tips

ऐसे देखें रिजल्ट (UGC NET Result How To Download) 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं  इसके बाद होम पेज पर UGC NET Result के लिंक पर क्लिक करें  यहां लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर सबमिट करें 

इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा  इसे डाउनलोड कर लें

यह भी पढ़ें

बीएड और बीएससी नर्सिंग कोर्से के लिए IGNOU ने बढ़ाई अंतिम तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई

यूजीसी नेट स्कोर से यहां मिलेगा दाखिला (UGC NET Score) 

यूजीसी नेट परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति किया जाएगा। साथ ही उन्हें कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश भी दिया जाएगा। यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।

यूजीसी नेट स्कोरकार्ड पर होगी ये जानकारी (UGC NET Scorecard)

अभ्यर्थी का नाम रजिस्ट्रेशन नंबर पिता का नाम माता का नाम प्राप्तांक कुल मार्क्स रिजल्ट का स्टेटस

कब जारी की गई आंसर-की (UGC NET Answer Key)

यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 31 जनवरी को जारी की गई थी। आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 फरवरी तक का समय दिया गया था। ऐसे में अब छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। यूजीसी नेट रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स ugcnet.nta.nic.in या nta.nic.in इस पर जाएं।



Source link


Share this on

Leave a Comment