कब हुई थी परीक्षा? (GATE Exam Date)
गेट परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। महाकुंभ के कारण 15 और 16 फरवरी की गेट परीक्षा का केंद्र बदलकर प्रयागराज से लखनऊ कर दिया गया था। गेट परीक्षा के लिए आखिरी आवेदन 3 अक्टूबर तक किए गए थे।
CBSE परीक्षा साल में दो बार कराने की तैयारी, छात्रों की फीडबैक के आधार पर लागू किए जाएंगे ग्रेस मार्क्स
ऐसे देखें आंसर की (GATE Answer Key How To Download)
आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे नीचे बताई गई प्रोसेस की मदद से देख सकते हैं- –सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
–होम पेज पर गेट 2025 आंसर की का लिंक खोजें –मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें –इतना करते ही आंसर की आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा –इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें
तीन साल तक स्कोर रहेंगे वैलिड
गेट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला और मानविकी में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है। गेट परीक्षा का परिणाम घोषणा की तारीख से तीन साल तक वैलिड रहता है।