इग्नू ने जारी किया नोटिस (IGNOU PhD Admission 2024 Notice)
इग्नू द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि ये प्रोग्राम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग विनियम, 2022 के अनुपालन में पेश किए जा रहे हैं, जिन्हें समय-समय पर संशोधित किया जाता है। पीएचडी में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर है।आवेदन शुल्क सिर्फ 1000 रुपये है। लेकिन ये फीस नॉन रिफंडेबल है यानी कि इसे वापस नहीं किया जाएगा। वहीं आवेदन के बाद अभ्यर्थी कैटेगरी में बदलाव नहीं कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें
JRF and SRF Difference: JRF और SRF को एक समझने की तो नहीं कर रहे हैं भूल, यहां देखें दोनों के बीच का अंतर
यहां देखें फीस (IGNOU Fees)
ऐसे तो इग्नू में पीएचडी कोर्स (PhD Course In IGNOU) में दाखिले की फीस अलग-अलग है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि किसी कोर्स में स्पेशलाइजेशन के अनुसार, कोर्स की फीस निर्धारित की गई है। हिंदी में पीएचडी की सलाना फीस 16,800 रुपये है।
जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (100 केबी से कम)
- हस्ताक्षर (100 केबी से कम)
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र, मार्कशीट, डिग्री सर्टिफिकेट्स, आय प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि विकलांगता कैटेगरी का लाभ लेना हो), यूजीसी नेट जेआरएफ सर्टिफिकेट/यूजीसी नेट स्कोर कार्ड आदि