सफल हुए कैंडिडेट्स को मिलेगा प्रमाणपत्र
कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड 27 जनवरी 2025 या उसके बाद कर सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में पास हो गए, उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए कार्यक्रम अलग से अधिसूचित किया जाएगा।
जल्द जारी हो सकता है आरआरबी एएलपी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
ऐसे देखें रिजल्ट (FMGE Result December 2024 Download)
–सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –होम पेज पर FMGE Result वाले लिंक पर क्लिक करें –लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
IAS इंटरव्यू में कपड़ों को लेकर न करें ये भूल
एफएमजीई रिजल्ट से जुड़ी कुछ बातें
–विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद FMGE-December 2024 प्रश्नपत्र में एक प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाया गया। इस प्रश्न के लिए सभी कैंडिडेट्स को पूरे अंक दिए गए हैं। व्यक्तिगत रिजल्ट 27 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
–प्रमाण पत्र वितरण के लिए अलग से होगी घोषणा –कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि FMGE प्रक्रिया के किसी भी चरण में अयोग्यता या अनुचित साधनों का उपयोग पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। फिर चाहे परिणाम घोषित कर दिया गया हो या प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया हो
NTA ने की पुष्टि, BDS और BVSc में दाखिले के लिए मान्य होंगे NEET UG 2025 स्कोर
जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर (NBEMS Help Line Number)
एफएमजीई दिसंबर 2024 से संबंधित किसी भी तरह के सवाल के लिए NBEMS की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर है 011-45593000
कब हुई थी परीक्षा? (FMGE Exam Date)
एफएमजीई परीक्षा 12 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। ये परीक्षा ऑनलाइन मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 से 4:30 बजे के बीच आयोजित की गई।
क्या है एफएमजीई परीक्षा (FMGE Kya Hai)
एफएमजीई का फुलफॉर्म (FMGE Full Form) है फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन। इस परीक्षा का आयोजन इस परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा किया जाता है। विदेश से डिग्री हासिल करने के बाद भारत लौटर कर MBBS प्रैक्टिस करने के लिए इस परीक्षा में पास होना जरूरी है।