जिपमैट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आज, नोट कर लें जरूरी डिटेल्स  | JIPMAT Registration 2025 Last date today exams.nta.ac.in

Share this on


कब होगी जिपमैट परीक्षा? (JIPMAT 2025 Exam Date)

जिपमैट 2025 परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल 2025 को कंप्यूटर बेस्ड (CBT) मोड में होगा। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट की होगी। 

यह भी पढ़ें

 

स्पोर्ट्स के बाद अब कल्चरल कोटे से भी मिलेगा IIT में दाखिला, इन छात्रों के लिए रिजर्व है सीट्स

यहां देखें महत्वपूर्ण तिथियां 

–आवेदन की अंतिम तारीख- 10 मार्च 2025  –एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तारीख -11 मार्च 2025  –करेक्शन विंडो – 13 मार्च से 15 मार्च 2025 तक  –परीक्षा तिथि- 26 अप्रैल 2025 

यह भी पढ़ें

प्रतियोगी परीक्षा में हो रहे हैं फेल, भूल से भी न करें ये गलतियां

आवेदन शुल्क 

जनरल, ओबीसी-NCL कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 2000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, EWS, PwD और ट्रांसजेंडर कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। 

क्या है जिपमैट? (JIPMAT Exam Kya Hota Hai)

ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का आयोजन इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट बोधगया और IIM जम्मू की ओर से ऑफर किए जाने वाले फाइव ईयर इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) में एडमिशन के लिए किया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाता है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment