PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, जानें डिटेल्स
एआई की मदद से हो रही है हायरिंग (AI Roles In Hiring In India)
साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया में AI का उपयोग 38% तक बढ़ने का अनुमान है। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज व इंश्योरेंस सेक्टर के 100% नियोक्ताओं ने एआई पर विश्वास जताया है, जबकि आईटी में इसका दखल 67% तक पहुंच चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी उद्योगों में एक से पांच वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवारों के बीच प्रतिभा की मांग सबसे अधिक 47 प्रतिशत है। इस वर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए 55.2 प्रतिशत कंपनियों ने सकारात्मक रुख दिखाया है। 26% नई हायरिंग 6-10 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवारों की होने की उम्मीद है।
IIT Madras इन छात्रों को बिना JEE Advanced के देगा एडमिशन, सीटें की गई रिजर्व, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
ऑटोमोटिव उद्योग में फ्रेशर्स की अधिक मांग (Fresher are in Demand)
इंडिया इंक में 10 वर्ष से अधिक अनुभव रखने वालों की मांग तो फ्रेशर्स से भी कम है। हालांकि, कुछ उद्योग अभी भी फ्रेशर्स को काम पर रखने में रुचि दिखा रहे हैं। इनमें ऑटोमोटिव उद्योग 21% नए कर्मचारियों के साथ सबसे आगे है। इसके विपरीत विनिर्माण उद्योग में फ्रेशर्स की मांग सबसे कम केवल 5% है।