एक्ट्रेस ने शेयर की तसवीर
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से कुछ तसवीरें साझा की, जिसमें वे अपने हाथ में सर्टिफिकेट लिए खड़ी हैं। उन्होंने अपने क्लासरूम, लाइब्रेरी, प्रोफेसर की तसवीरें भी साझा की। एक्ट्रेस ने करीब 14 फोटोज साझा की है और सभी के लिए अलग-अलग कैप्शन लिखा।
हे भगवान! 40 हजार की है ये एक पैर वाली जींस, ऐसा क्या खास है One Legged Jeans में?
एक्ट्रेस ने हासिल की इस कोर्स की डिग्री (Bhumi Pednekar Education and Degree)
भूमि पेडनेकर ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स में हार्वर्ड केनेडी स्कूल में ‘लीडरशिप, ग्लोबल पॉलिसी और लाइफ’ पर एक कोर्स पूरा कर किया है। उन्होंने लिखा, “मुझे कोर्स पूरा करने के लिए सर्टिफिकेट मिला है। वापस स्कूल जाना मजेदार और चुनौतीपूर्ण था। गणित अभी भी मेरे बस की बात नहीं है।” सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की।
Chatori Rajani: कौन है ये फूड इंफ्लुएंसर, जिसके बेटे की मौत के बाद सोशल मीडिया पर है शोक की लहर
25 साल की उम्र में बॉलीवुड से शुरू किया करियर
भूमि पेडनेकर ने 25 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म थी ‘दम लगा के हईशा’ जोकि सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया। भूमि पेडनेकर की अन्य हिट फिल्मों में ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अभी एक्ट्रेस अर्जुन कपूर और राकुल प्रीत के साथ फिल्म Mere Husband Ki Biwi में नजर आने वाली हैं।