KVs Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए लगेंगे ये डॉक्यूमेंट्स, नोट कर लें लिस्ट | KVs Admission 2025 Document List Check here

Share this on


आयु/जन्म प्रमाण पत्र

पहली कक्षा में दाखिले के लिए जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate For KVs Admission) जरूरी है। ऐसा जन्म प्रमाण पत्र जो किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी निकाय द्वारा जारी किया गया हो। जन्म प्रमाण पत्र नगरपालिका, नगर निगम, ग्राम पंचायत, सैन्य अस्पताल या रक्षा कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड आदि से प्राप्त किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें

किन आधार पर तय होता है जेईई मेन का कटऑफ, JEE Advanced में पास होने के लिए मेन्स में लाना होगा इतना रैंक

आरक्षित श्रेणियों के लिए प्रमाण पत्र

यदि कोई छात्र अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-Non Creamy Layer) और बीपीएल (BPL) श्रेणी से आता है तो संबंधित सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र (कास्ट सर्टिफिकेट) जरूरी है। अगर बच्चे के नाम से सर्टिफिकेट नहीं है तो शुरुआत में माता-पिता के प्रमाण पत्र से काम चलाया जा सकता है। हालांकि, एडमिशन के 3 महीने के अंदर प्रमाण पत्र जारी करना जरूरी हो जाएगा।

कक्षा 2 से 8 तक के लिए टीसी 

टीसी यानी कि ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)। यदि आप अपने बच्चे का दाखिला कक्षा 2 से लेकर 8 तक किसी कक्षा में करा रहे हैं तो ट्रांसफर सर्टिफिकेट अनिवार्य है। बिना टीसी के दाखिला मिलना मुश्किल है। 

यह भी पढ़ें

MIT के छात्रों के लिए खुशखबरी! अब इन सुविधाओं के लिए नहीं जाना होगा NIT और IIT

निवास प्रमाण पत्र 

केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए छात्रों को निवास प्रमाण पत्र (रेसिडेंस प्रूफ) पेश करना होगा। प्रमाण पत्र ऐसा जारी करना होगा जिससे आवेदक के स्थायी पते को प्रमाणित किया जा सके। 

CwSN सर्टिफिकेट

वहीं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए सिविल सर्जन, पुनर्वास केंद्र या भारत सरकार द्वारा परिभाषित किसी अन्य सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का एडमिशन अगर हो भी जाता है तो उन्हें दाखिले के 3 महीने के अंदर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। 

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन से जुड़ा कुछ सवाल (KVs Admission 2025 FAQs)

भारत में कुल कितने केंद्रीय विद्यालय हैं? भारत में कुल 1253 केंद्रीय विद्यालय हैं क्या केंद्रीय विद्यालय के ब्रांच भारत के बाहर भी हैं? 

जी हां केंद्रीय विद्यालय के ब्रांच भारत में भी हैं और भारत के बाहर भी हैं।  केंद्रीय विद्यालय में सरकारी स्कूल के बच्चे दाखिला ले सकते हैं? हां, सरकारी स्कूल के बच्चे भी केवी में दाखिला ले सकते हैं

एडमिशन फॉर्म में कितने ब्रांच सेलेक्ट कर सकते हैं? केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए आप ज्यादा से ज्यादा तीन ब्रांच चुन सकते हैं



Source link


Share this on

Leave a Comment