NIOS ने जारी किया कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा का डेटशीट, यहां देखें एग्जाम डेट्स | NIOS Date Sheet 10th and 12th exam check sdmis.nios.ac.in

Share this on


यह भी पढ़ें

बीएचयू में जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस तरह करें अप्लाई

एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

NIOS 10वीं-12वीं हॉल टिकट 2025 मार्च में जारी होने की संभावना है। NIOS ने घोषणा की है कि परीक्षाएं एक ही सत्र में होंगी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों के पास प्रश्नपत्र की समीक्षा करने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट होंगे। 

यह भी पढ़ें

190 साल पुराना है देश का पहला Medical College, भारत की पहली महिला डॉक्टर ने यहां से की है पढ़ाई

एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। साथ ही छात्रों को NIOS 2025 एडमिट कार्ड अपने साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in विजिट करें। 

9 अप्रैल से शुरू होगी 12वीं कक्षा की परीक्षा

12वीं कक्षा की परीक्षा 9 अप्रैल से शुरू होंगी। 9 अप्रैल को भारतीय दर्शन की परीक्षा होगी। वहीं 11 अप्रैल को अर्ली चाइल्डहूड केयर एंड एजुकेशन की परीक्षा होगी। 19 को जीयोग्राफी, 21 को भाषा (जैसे कि बंगाली, गुजराती, मलयाली आदि), 22 को अंग्रेजी, 23 को केमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, मास कम्यूनिकेशन, मिलिट्री स्टडीज, 24 को कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और योग, सोशोलॉजी और टूरिज्म की परीक्षा होगी। वहीं 25 अप्रैल को फिजिक्स, हिस्ट्री, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्म, साइंस, एंवायरमेंटल साइंस, 28 को अकाउंटेंसी, बॉयलोजी, इंट्रो टू लॉ, मिलिट्री हिस्ट्री की परीक्षा होगी। 2 मई को हिंदी, 3 मई को पेंटिंग और 5 मई को मैथ्स की परीक्षा होगी। 



Source link


Share this on

Leave a Comment