CG Teacher Vacancy 2025: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, विशेष शिक्षक के 100 पदों पर होगी भर्ती, आदेश जारी | CG Teacher Vacancy 2025: There will be recruitment on 100 posts of special teacher

Share this on


CG Teacher Vacancy 2025: अभी जारी नहीं हुआ नोटिफिकेशन

विशेष शिक्षक भर्ती के लिए अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। 100 पदों पर स्वीकृति मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती के आदेश जारी किए हैं। वहीं अब जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसमें आवेदन करने की तारीख समेत अन्य जानकारियां दी जाएंगी। ​ आदेश के बाद संभवता: अगले महीने ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

CG Teacher Vacancy 2025

चलिए जानते हैं कौन कर सकते हैं आवेदन

विशेष शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया की डिग्री होनी चाहिए। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ही इस पद के लिए आवेदन कर सकत हैं। इसके साथ ही प्राइमरी टीचर के लिए RCI मान्यता प्राप्त D.Ed. स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष कोर्स, साथ में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अगर आप अपर प्राइमरी टीचर के लिए आवेदन कर रहे है तो RCI मान्यता प्राप्त B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष कोर्स, साथ में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें

CG Teacher Post: छत्तीसगढ़ में प्राचार्य के 3860 पद खाली, टीचर्स एसोसिएशन ने की पदोन्नति देने की मांग

अगर आप सेकेंडरी टीचर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी या म्यूजिक) और B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष कोर्स अनिवार्य किया गया है।

आयु सीमा

विशेष शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि यहां आरक्षण के आधार पर छूट दी जा सकती है। फिलहाल नोटिफिकेशन के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा कि किस वर्ग को कितने वर्ष की छूट दी गई है।



Source link


Share this on

Leave a Comment