Waqf Amendment Bill: क्या है वक्फ का मतलब ? इस भाषा से हुई है उत्पत्ति | Waqf Amendment Bill What is the meaning of Waqf It originated from Arabic language waqf bill kya hai

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- होमगार्ड भर्ती के बाद BSSC ने अब इन पदों पर निकाली भर्ती, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी

Waqf Bill Kya Hai: वक्फ का अर्थ और इसकी उत्पत्ति

वक्फ एक अरबी शब्द है, जिसका मूल ‘वकुफा’ शब्द से है। ‘वकुफा’ का अर्थ होता है ठहरना, रोकना या प्रतिबंध लगाना। इसी आधार पर वक्फ शब्द का उपयोग उस संपत्ति के संदर्भ में किया जाता है, जिसे जन-कल्याण के उद्देश्य से सुरक्षित रखा जाता है।वक्फ, जिसका मतलब होता है- ‘संरक्षित करना’। इस्लामी मान्यता में वक्फ संपत्ति का उपयोग धार्मिक या सामाजिक कार्यों के लिए किया जाता है।

यह खबर भी पढ़ें:- NMRC: बिना लिखित परीक्षा के नोएडा मेट्रो में नौकरी पाने का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी

Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड का इतिहास

ब्रिटिश शासनकाल में 1913 में वक्फ बोर्ड की औपचारिक शुरुआत हुई थी और 1923 में इसे कानूनी मान्यता देने के लिए वक्फ अधिनियम लागू किया गया। उस समय वक्फ संपत्तियां व्यक्तिगत स्तर पर दान की जाती थीं, जिनका उपयोग गरीबों की मदद, शिक्षा और धार्मिक कार्यों के लिए किया जाता था। आजादी के बाद, 1954 में वक्फ अधिनियम संसद में पारित किया गया। इसके बाद, 1995 में एक नए वक्फ अधिनियम को लागू किया गया, जिससे वक्फ बोर्ड को अधिक शक्तियां प्रदान की गई। 2013 में अधिनियम में संशोधन किया गया, जिससे वक्फ बोर्डों को संपत्तियों पर व्यापक अधिकार मिल गए। संशोधनों के बाद, वक्फ संपत्तियों की बिक्री लगभग असंभव हो गई और वक्फ बोर्ड को कई कानूनी शक्तियां प्रदान की गई।

यह खबर भी पढ़ें:- JEE Mains 2025: एडमिट कार्ड के अलावा ये डॉक्यूमेंट ले जाना बेहद जरूरी, जान लें ड्रेस कोड सहित अन्य जरुरी गाइडलाइन

Waqf Bill: सरकार द्वारा प्रस्तावित संशोधन

केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड कानून में बदलाव के लिए दो विधेयक पेश किए हैं। जिसमें वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 है। ये दोनों विधेयक 8 अगस्त 2024 को लोकसभा में प्रस्तुत किए गए थे। इनका उद्देश्य मुसलमान वक्फ अधिनियम, 1923 और वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करना है। इन प्रस्तावित संशोधनों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और समुदायों में व्यापक चर्चा हो रही है।

यह खबर भी पढ़ें:- नई Railway LLP भर्ती के लिए विज्ञापन हुआ प्रकाशित, 9 हजार से ज्यादा पदों के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू



Source link


Share this on

Leave a Comment