अंतिम तारीख
असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की तारीख 15 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 तक है। वहीं जूनियर केमिस्ट पद के लिए आवेदन 9 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 मई 2025 है।
बिहार में निकली एक और जबरदस्त भर्ती, 8 अप्रैल है लास्ट डेट, यहां देखें डिटेल्स
शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा चाहिए। वहीं जूनियर केमिस्ट के पद के लिए सेकेंड डिविजन के साथ केमिस्ट्री में एमएससी चाहिए।
आयु सीमा
असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदक की उम्र न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं जूनियर केमिस्ट पद के लिए 21 से 40 वर्ष तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 2 से 12 तक ऑफलाइन एडमिशन शुरू, नोट कर लें महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन शुल्क
–सामान्य वर्ग /अन्य राज्यों के उम्मीदवार- 600 रुपये –ओबीसी/बीसी- 400 रुपये –एससी/एसटी- 400 रुपये –करेक्शन शुल्क- 500 रुपये