तीन तरह के होते हैं पायलट
काम के आधार पर पायलट का वर्गीकरण तीन भाग में किया गया है। पायलट तीन तरह के होते हैं-
- फाइटर पायलट- ये ऐसे पायलट होते हैं जो युद्ध के लिए विमान उड़ाते हैं
- कमर्शियल पायलट- जो यात्रियों और उनके सामान को ले जाने के लिए विमान उड़ाते हैं
- कार्गो पायलट- जो माल ढोते हैं
राजस्थान में ये विभाग करता है Home Guard की नियुक्ति, देखें सैलरी और सुविधाएं
12वीं के बाद फाइटर पायलट कैसे बनें?
12वीं के बाद फाइटर पायलट बनने के लिए NDA की परीक्षा देनी होती है। ये परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कराई जाती है। यदि आपने ग्रेजुएशन कर रखा है और तब जाकर फाइटर पायलट बनने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) देना होगा।
ये हैं MBA की टॉप 5 ब्रांच, एक बार जरूर देखें | Best MBA Courses
क्या है एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट? (AFCAT Fullform)
एएफसीएटी का फुलफॉर्म है, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट। ये परीक्षा पुरुष और महिला दोनों कैंडिडेट्स के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन इंडियन एयर फोर्स (IAF) द्वारा किया जाता है।
शैक्षणिक योग्यता
ऐसे कैंडिडेट्स जिनकी उम्र 19 से 23 के बीच हो और जिन्होंने 12वीं में पीसीएम (फिजिक्स+ केमिस्ट्री+ मैथ्स) और अंग्रेजी जैसे विषय से पढ़ाई की हो, वे फाइटर पायलट बनने के योग्य हैं।