आईआईटी जैम के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स (IIT Jam Documents)
–आईआईटी जैम की काउंसलिंग के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं- –आईआईटी JAM 2025 स्कोरकार्ड –फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)
–कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र –कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र –स्नातक डिग्री की अंतिम सेमेस्टर की मार्कशीट (यदि वर्तमान में अंतिम वर्ष में है) –स्नातक डिग्री का प्रमाण पत्र
Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होम गार्ड के लिए आज से आवेदन, महिला, थर्ड जेंडर और अन्य वर्ग के कैंडिडेट्स को कितना मिलेगा आरक्षण का फायदा
आवेदन शुल्क
आईआईटी जैम परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सभी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। ये राशि रिफंडेबल नहीं है। वहीं काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान सीट बुकिंग के लिए भी निर्धारित समय के भीतर सीट बुकिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क और सीट बुकिंग शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा।
ये हैं भारत के टॉप 10 MBBS कॉलेज, देखें लिस्ट | Top MBBS College
क्या है आईआईटी जैम परीक्षा?
आईआईटी जैम जेईई की तरह ही राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में दाखिला लिया जा सकता है। IIT JAM परीक्षा के जरिए एमएससी, पीएचडी और अन्य पोस्टग्रेजुएट साइंस प्रोग्राम्स में दाखिला ले सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो ये परीक्षा विज्ञान के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोलता है। IIT JAM के लिए SC/ST/PwD/महिला कैंडिडेट्स को 900 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं दो पेपर के लिए 1250 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। अन्य सभी कैंडिडेट्स को एक पेपर के लिए 1800 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा और दो पेपर के लिए 2500 रुपये जमा करना होगा।
मई में संभावित है बिहार बीएड की परीक्षा, यहां देखें सिलेबस और एग्जाम पैटर्न