Jobs: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अहम विभागों में 27 हजार से अधिक पदों पर होगी बहाली | Bihar government grant more than 27 thousand posts will be reinstated in important departments

Share this on


यह खबर भी पढ़ें: Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती के ये हैं परीक्षा सेंटर, देखिए पूरी लिस्ट

Jobs: कई पदों पर होगी बहाली

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत छह जिलों — रोहतास, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, बेगूसराय, किशनगंज और गोपालगंज — में स्थायी उत्पाद केमिकल लैब स्थापित की जाएंगी। इन प्रयोगशालाओं के लिए कुल 48 पद बनाए गए हैं, जिनमें परीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, तकनीशियन और क्लर्क शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग में लोक स्वास्थ्य एवं अस्पताल प्रबंधन से जुड़ी नई संरचना को स्वीकृति मिली है, जिसके तहत 20,016 पदों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त, आयुष अस्पताल, नवाब मंजिल, पटना में 36 नए पदों को मंजूरी मिली है।

यह खबर भी पढ़ें:- युवाओं के लिए खुशखबरी! UP Homeguard के 44000 पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

Bihar News: शिक्षा के स्तर को बेहतर करना लक्ष्य

राज्य के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बिहार शिक्षा प्रशासन कैडर नियम-2025 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत प्रखंड स्तर पर एक बढ़िया प्रशासनिक व्यवस्था तैयार किया जाएगा। बिहार राज्य उर्दू ट्रांसलेटर कैडर नियम-2016 के अंतर्गत 1,653 सहायक उर्दू ट्रांसलेटर पदों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, इनकी संख्या भविष्य में बढ़ाकर 3,306 की जाएगी। अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT) के तहत बक्सर जलापूर्ति परियोजना के लिए 156 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही बिहार आकस्मिकता निधि की सीमा अस्थायी रूप से 10,000 करोड़ रुपये कर दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें:- Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड के लिए ऐसे भर सकते हैं फॉर्म, जान लें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस



Source link


Share this on

Leave a Comment