Allahabad University में प्रोफेसर के 317 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता सहित अन्य जरुरी डिटेल्स | Allahabad University has released recruitment for 317 posts of Professor know other important details including qualification

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- JEE Main Result 2025: जेईई मेन रिजल्ट हुआ जारी, जानें कौन बना टॉपर

Allahabad University: इतने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 317 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जो विश्वविद्यालय के 35 से अधिक विभागों के लिए निर्धारित हैं। इन विभागों में जियोग्राफी, केमिस्ट्री, लॉ, फिजिकल एजुकेशन समेत कई विषय शामिल हैं। निचे दिए गए टेबल से सभी पदों के लिए जानकारी देखी जा सकती है।

पद का नाम विज्ञापन संख्या कुल पद
असिस्टेंट प्रोफेसर UoA/Asst Prof/01/2025 127
एसोसिएट प्रोफेसर UoA/Asso Prof/01/2025 126
प्रोफेसर UoA/Prof/01/2025 64
कुल 317

Allahabad University Recruitment 2025: ये होनी चाहिए योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही UGC NET, JRF या पीएचडी जैसी पात्रता भी जरूरी है। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए भी न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री अनिवार्य है। इनके लिए अनुभव और शोध कार्य से जुड़ी अतिरिक्त योग्यताएं भी मांगी गई हैं, जो पद के अनुसार अलग है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

Allahabad University Recruitment: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

चयन के लिए अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य मानदंडों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें:-  href=”https://www.patrika.com/education-news/jee-main-result-2025-24-students-got-100-percentile-so-many-toppers-came-out-from-up-delhi-rajasthan-remained-on-top-with-7-toppers-19540645″ target=”_blank” rel=”noreferrer noopener”>JEE Main Result 2025: 24 छात्रों को मिले 100 परसेंटाइल, दिल्ली, यूपी से निकले इतने टॉपर, 7 टॉपरों के साथ टॉप पर रहा ये राज्य

Allahabad University: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
उसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
जरूरी दस्तावेज और फोटो निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।

यह खबर भी पढ़ें:- Arvind Kejriwal Daughter Marriage: केजरीवाल की बेटी और दामाद दोनों आईआईटियन, जानें कौन हैं संभव जैन और क्या करते हैं



Source link


Share this on

Leave a Comment