जिला परिषद अलवर से जारी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर जयपुर जिला परिषद में नौकरी कर रहे 17 लिपिकों के अनुभव प्रमाण पत्र जिला परिषद अलवर को सत्यापन के लिए जयपुर जिला परिषद सीईओ प्रतिभा वर्मा ने भिजवाए थे। अलवर परिषद ने इनमें से 16 अनुभव प्रमाण पत्र सही पाए और उनकी सत्यापन रिपोर्ट जयपुर जिला परिषद को भिजवा दी।
इसमें एक संदिग्ध अनुभव प्रमाण पत्र सामने आया है। इस अभ्यर्थी ने फोटो कॉपी के आधार पर ही जयपुर जिला परिषद में क्लर्क की नौकरी पाई है। यह अनुभव प्रमाण पत्र सहायक अभियंता, वाटरशेड पंचायत समिति रामगढ़ की ओर से जारी किया गया है।