BEd Entrance Exam: शिक्षक बनने के लिए इन टॉप एंट्रेंस एग्जाम के लिए करें आवेदन, यहां देखें डिटेल्स | Top BEd Entrance Exam IGNOU UPBEd and many more

Share this on


यूपी बीएड जेईई

उत्तर प्रदेश में यूपी बीएड ज्वाइट एंट्रेंस एग्जाम (UPBEd) का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी द्वारा कराया जाता है। इस पीरक्षा में दो पेपर होते हैं, जो 200 मार्क्स के होते हैं। UPBEd परीक्षा में जनरल नॉलेज, लैंग्वज, जनरल एटीट्यूड और विषय से संबंधित टेस्ट लिया जाता है। इस आधार पर कॉलेज में दाखिला मिलता है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं। 

यह भी पढ़ें

 

इस देश में होती है MBBS की सबसे सस्ती पढ़ाई

इग्नू बीएड एंट्रेंस एग्जाम

इग्नू भी बीएड कोर्सेज में दाखिले के लिए बीएड परीक्षा का आयोजन कराता है। इसमें जनरल इंग्लिश कंप्रीहेंशन, लॉजिकल एनॉलटिकल्स रीजनिंग आदि विषयों पर फोकस किया जाता है। इसमें 100 MCQ प्रश्न पूछे जाते हैं और पेपर की अवधि दो घंटे की होती है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ignou-bed.samarth.edu.in पर जाएं। 

यह भी पढे़ं- CBSE Board Exam: साल के इस दो महीने में होगी CBSE बोर्ड परीक्षा, छात्रों के पास होगी विषय चुनने की आजादी

आईपीयूसीईटी

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी भी बीएड कोर्सेज में प्रवेश के लिए IPU CET का आयोजन करता है। इसके लिए आवेदन 31 मार्च 2025 तक खुले हैं। आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 26 अप्रैल से 18 मई के बीच यह एग्जाम आयोजित किया जाएगा। 

एक साल का बीएड 

नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से एक वर्षीय बीएड और एमएड कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। अब कैंडिडेट्स एक साल का बीएड कोर्स भी कर सकते हैं। 



Source link


Share this on

Leave a Comment