मई महीने में होगी परीक्षा
LNMU ने आधिकारिक तौर पर 2 वर्षीय बीएड कार्यक्रम के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न जारी कर दिया है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में 2 वर्षीय बीएड कार्यक्रम में दाखिला बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के आधार पर मिलेगा। मई महीने में ये परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का पैटर्न (Bihar BEd Exam Pattern)
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा दो घंटों के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में एक एक अंक के 120 MCQs रहेंगे। परीक्षा कुल 120 अंक की होगी। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। कैंडिडेट्स बिना डरें परीक्षा दें और सभी सवाल अटेंप्ट करें। कैंडिडेट्स बढ़ियां स्कोर करने के लिए बीएड कोर्सेज में दाखिला पाने के लिए अच्छे से तैयारी करें।
| परीक्षा का समय | 2 घंटे |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 120 |
| कुल अंक | 120 |
| प्रत्येक सही उत्तर पर | 1 अंक |
| प्रत्येक गलत उत्तर पर | नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी |
| प्रश्न पैटर्न | MCQ |
| मोड ऑफ एग्जाम | ऑफलाइन |
इस तरह कर लें NEET MDS के लिए आवेदन, आज है अंतिम तारीख, NBEMS ने बढ़ाई इंटर्नशिप की लास्ट डेट
बिहार बीएड एग्जाम का सिलेबस (Bihar BEd Exam Syllabus 2025)
बिहार बीएड पाठ्यक्रम 2025 में मुख्य विषय के अलावा ऐसे विषय शामिल होते हैं, जिससे कैंडिडेट्स की कौशल, तर्क क्षमता, सामान्य जागरुकता और शिक्षण योग्यता का पता चले। ऐसे कुछ विषय सामान्य हिंदी/अंग्रेजी, लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग, सामान्य जागरुकता हैं। सिलेबस संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।