Bihar Board 12th Answer Key: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज | Bihar Board 12th Answer Key Answer key of Bihar Board Inter Exam released, can register objection till 5 march

Share this on


यह खबर पढ़ें:- AIIMS NORCET 8: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें जरुरी तारीख, योग्यता सहित अन्य जानकारियां

Bihar Board Exam: मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। इसके लिए पूरे राज्य में 100 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7 केंद्र पटना में स्थित हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में चलेगी। बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार, सह परीक्षकों और अन्य कर्मियों को सुबह 8 बजे तक केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। सह परीक्षक को प्रतिदिन कम से कम 45 और अधिकतम 55 कॉपियों का मूल्यांकन करना होगा।

यह खबर पढ़ें:- REET 2025: रीट परीक्षा से पहले जान लें ये 10 जरुरी नियम, पालन नहीं करने पर परीक्षा से होंगे वंचित

Bihar Board: कब हुई थी परीक्षा और कब आएगा रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी किया जाएगा। परीक्षा कुल 500 अंकों की थी, जिसमें 300 या उससे अधिक अंक (60% से अधिक) लाने वाले छात्र प्रथम श्रेणी में आएंगे। 225 से 299 अंक प्राप्त करने वाले दूसरे श्रेणी में आएंगे। 165 से 224 अंक लाने वाले तीसरे श्रेणी में रहेंगे। वहीं 165 से कम अंक पाने वाले छात्र फेल माने जाएंगे।

Bihar Board 12th Answer Key: ऐसे करें आंसर-की चेक और आपत्ति दर्ज

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट objective.biharboardonline.com पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर “Download 12th Exam Official Answer Key 2025” पर क्लिक करें।

रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपने विषय की आंसर-की डाउनलोड करें।
अगर किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो “Objective For Senior Secondary Exam 2025” के विकल्प पर क्लिक करके अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

यह खबर पढ़ें:- IGNOU के ये कोर्सेज हैं सबसे ज्यादा पॉपुलर, इन कोर्सों में प्लेसमेंट भी मिलता है बढ़िया



Source link


Share this on

Leave a Comment