Bihar Board Result: इस लिंक से से देख पाएंगे परिणाम
बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रिजल्ट जारी करेगा। छात्र इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव प्रसारण बिहार बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस कॉन्फ्रेंस की सीधी स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए वे आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com और interbiharboard.com पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board Inter Result: इतना है पासिंग नंबर
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा में कम से कम 40% अंक लाना आवश्यक है। जो छात्र इस योग्यता मानदंड को पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें परीक्षा में फेल माना जाएगा।
Bihar Board 12th Result 2025: इतनी मिलेगी पुरस्कार राशि
इस वर्ष के टॉपर्स को पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी पुरस्कार राशि मिलेगी। बिहार सरकार द्वारा पूर्व में घोषित प्रावधान के अनुसार, इस वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। साथ ही, उन्हें लैपटॉप, प्रमाणपत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा।