Bihar Home Guard Bharti: आज से इन 6 जिलों में शुरू हो रहा फिजिकल टेस्ट, जान लें किस प्रकार चरणबद्ध होंगे टेस्ट | Bihar Home Guard Bharti Physical test is starting in Aurangabad Banka Gopalganj Muzaffarpur Sheikhpura and Sitamarhi district

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- CBSE Result 2025: 6 मई को जारी होगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट? सीबीएसई ने दी जानकारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Home Guard: जान लें शेड्यूल

S.No District Venue Start Date End Date
1 Aurangabad Sachichidanand Sinha College, Playground, Anugrah Nagar, Aurangabad, Pin Code- 824101 05-May-2025 03-Jun-2025
2 Banka Police Line Ground, Banka- 813102 05-May-2025 29-May-2025
3 Gopalganj VM Field, Gopalganj, Near Kendriya Vidyalaya, Gopalganj-841428 05-May-2025 20-May-2025
4 Muzaffarpur Langat Singh College, Kalambagh Road, Muzaffarpur, Pin Code-842001 05-May-2025 22-May-2025
5 Sheikhpura Azad Maidan, Chebara (Block Chewara), District – Sheikhpura, Pin code-811304 05-May-2025 15-May-2025
6 Sitamarhi Police Line, Simra, Sitamarhi, Block- Dumra, Pincode- 843301 05-May-2025 20-May-2025

Bihar Home Guard Physical Test: शारीरिक योग्यता / दक्षता परीक्षा

शारीरिक योग्यता या दक्षता परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15 अंकों का मूल्यांकन होगा। इस परीक्षा को 4 चरणों में बांटा गया है। जो उम्मीदवार इन चारों भागों में पास हो जाएगा, उन्हें ही फिजिकल में पास माना जाएगा। किसी भी एक भाग में फेल हो जाने पर अगले भाग के लिए चयनित नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी। जो भी उम्मीदवार समयसीमा में दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें अयोग्य माना जाएगा और वे आगे नहीं जा पाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:- Union Bank में असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए 500 सीटों पर निकली वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Bihar Home Guard Bharti: दौड़ में पास होने पर अगले चरण में एंट्री

दौड़ में पास होने वाले उम्मीदवारों की ऊंचाई और सीने का माप लिया जाएगा। जिनकी ऊंचाई और सीने का माप तय मापदंड के अनुसार होगा, वे आगे के लिए चयनित होंगे। इसके बाद सभी प्रतिभागियों के लिए लंबी कूद और गोला फेंक में भाग लेना होगा। सभी में अधिकतम 5 अंक उम्मीदवारों को दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सभी के लिए 3 मौके दिए जाएंगे। परीक्षा नियत तिथि व समय पर ही आयोजित की जाएगी; अनुपस्थित रहने पर दोबारा अवसर नहीं मिलेगा।

Bihar Home Guard physical kab hoga: पैर में चिप लगाकर दौड़ेंगे उम्मीदवार

होमगार्ड भर्ती में फिजिकल टेस्ट का आयोजन राज्य के अलग-अलग जिलों में किया जाना है। जिसके लिए प्रशासन तैयारी में लगी हुई है। साथ ही फिजिकल परीक्षा में टेक्नोलॉजी की मदद भी ली जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उम्मीदवार पैर में चिप लगाकर दौड़ में भाग लेंगे। जिससे उनके दौड़ को ट्रैक किया जा सकता है। शारीरिक परीक्षा में कई तरह के टेस्ट उम्मीदवारों को देने होंगे।

यह खबर भी पढ़ें:- Bihar Home Guard Recruitment: 11 जिलों के बाद बाकि सेंटरों के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? क्या लेटेस्ट अपडेट



Source link


Share this on

Leave a Comment