Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होमगार्ड में 15 हजार पदों पर भर्ती
बिहार होमगार्ड की भर्ती 15 हजार पदों पर निकाली गई है। इसे बड़ी भर्ती बता रहे हैं। इसके लिए मार्च से ही ऑनलाइन आवेदन आ रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके लिए हजारों की संख्या में युवा आवेदन करेंगे।
Bihar Home Guard 2025 Last Date: बिहार होमगार्ड भर्ती की अंतिम तारीख
बिहार होमगार्ड भर्ती की अंतिम तारीख (Bihar Home Guard Last Date 2025) 16 अप्रेल है। इस तारीख तक ही आप आवेदन कर सकते हैं। 16 अप्रेल के बाद आवेदन की स्क्रूटनी शुरू हो जाएगी। इस तरह से अब सिर्फ दो दिन बचे हैं होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए। कई बार लास्ट समय पर वेबसाइट काम नहीं करती है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आपको जल्द ही आवेदन करना चाहिए।
बिहार होमगार्ड के लिए युवा कर रहे जमकर तैयारी
बिहार होमगार्ड के लिए फिजिकल टेस्ट में अव्वल आना जरूरी है। इसी आधार पर अंक मिलते हैं और फिर आपका चयन होता है। यही कारण है बिहार के स्टेडियम, खाली मैदान या सड़कों पर युवा सुबह में दौड़ लगाते दिख रहे हैं। साथ ही लांग- जंप, हाई जंप, गोला फेंक आदि भी करते नजर आ रहे हैं।