Bihar MVI Vacancy 2025: बिहार में मोटर वाहन निरीक्षक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें डिटेल्स | Bihar MVI Vacancy 2025 Application process started for Motor Vehicle Inspector post in Bihar BPSC MVI Recruitment 2025 Notification

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BTSC Staff Nurse Vacancy 2025: बिहार में स्टाफ नर्स के 11389 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई

BPSC MVI Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के माध्यम से कुल 28 पदों को भरा जाएगा। यह सभी पद बिहार राज्य के परिवहन विभाग में मोटर वाहन निरीक्षक के हैं। भले ही आयोग ने अभी तक परीक्षा की आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह परीक्षा 10 और 11 अगस्त 2025 को आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग / अन्य अनारक्षित उम्मीदवार को आवेदा शुल्क के तौर पर 750 रुपया देना होगा। वहीं SC/ST वर्ग, सभी वर्गों की महिलाएं, एवं 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले उम्मीदवार को 200 रुपया देना होगा।

Bihar MVI Vacancy 2025: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

मोटर वाहन निरीक्षक पद के लिए आवेदन के लिए सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन(Online Application)” सेक्शन पर क्लिक करें।
नए खुले पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें।
आवेदन फॉर्म भरें, मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट निकालें।

यह खबर भी पढ़ें:- UP Home Guard Salary: यूपी होमगार्ड को कितनी मिलती है सैलरी? कई हजार पदों पर होगी होमगार्ड जवानों की भर्ती



Source link


Share this on

Leave a Comment