| विवरण | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 2 जून 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
BPSC 71st Vacancy: अभी तक 10 विभागों से आईं रिक्तियां
बीपीएससी को अब तक दस विभागों से रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। आयोग ने अन्य विभागों को भी पत्र भेजकर जल्द से जल्द रिक्तियां भेजने को कहा है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान यदि अन्य पदों की स्वीकृति मिलती है तो उन्हें भी इस परीक्षा में जोड़ा जाएगा।
बिहार पुलिस सेवा के भी जुड़ सकते हैं पद
सूत्रों की मानें तो बिहार पुलिस सेवा के करीब 14 पद सामान्य प्रशासन विभाग से आने की संभावना है। यदि यह रिक्तियां मिलती हैं तो परीक्षा के दायरे और अवसर दोनों में इजाफा होगा।
सबसे ज्यादा पद सहकारिता विभाग में
जारी अधिसूचना के मुताबिक सबसे अधिक पद प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के हैं जिनकी संख्या 502 है। इसके अलावा प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 459 पद और वरीय उप समाहर्ता के 100 पद भी शामिल हैं।
| क्रम संख्या | पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | वरीय उप समाहर्ता | 100 |
| 2 | वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी | 79 |
| 3 | श्रम अधीक्षक | 10 |
| 4 | अवर निबंधक / संयुक्त अवर निबंधक | 03 |
| 5 | ईख पदाधिकारी | 17 |
| 6 | प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी | 502 |
| 7 | प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी | 22 |
| 8 | अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण पदाधिकारी | 13 |
| 9 | राजस्व पदाधिकारी | 45 |
यह भी पढ़ें: BPSSC SI Vacancy 2025: बिहार एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर की सैलरी, जिम्मेदारियां और करियर ग्रोथ से जुड़ी पूरी डिटेल
30 अगस्त को हो सकती है प्रारंभिक परीक्षा
आयोग से जारी संभावित कार्यक्रम के अनुसार BPSC 71वीं की प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त 2025 को आयोजित की जा सकती है। इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन होगा।
BPSC 71st Vacancy Age Limit: कितनी होनी चाहिए उम्र?
इस परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा कैटेगेरी के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य वर्ग – 37 वर्ष
बीसी और ईबीसी वर्ग – 40 वर्ष अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग – 42 वर्ष
आवेदन शुल्क में भी कैटेगेरी के हिसाब से अलग-अलग
सामान्य वर्ग – 600 रुपये एससी/एसटी वर्ग – 150 रुपये
महत्वपूर्ण सूचना
बीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान अगर अन्य विभागों की ओर से नई रिक्तियां प्राप्त होती तो उन्हें भी एकीकृत कर परीक्षा में जोड़ा जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन के बाद भी समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।