BPSC TRE 4.0 Documents Required: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत, देखें डाक्यूमेंट्स लिस्ट | BPSC TRE 4.0 Documents Required BPSC TRE 4.0 latest news bpsc teacher vacancy

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BPSC 71th Notification: बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के 1250 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जान लें आवेदन शुल्क

BPSC TRE 4.0: TRE 3.0 के रिक्त पद भी होंगे शामिल

TRE 4.0 के तहत पिछली भर्ती TRE 3.0 में रिक्त रह गए लगभग 22,000 पदों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जून के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है, परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी और परिणाम सितंबर तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0: बीपीएससी शिक्षक को कितनी मिलती है सैलरी? इस कक्षा के लिए सबसे ज्यादा है वेतन

BPSC से पहले होगा STET परीक्षा?

Bihar STET (econdary Teacher Eligibility Test) इस भर्ती के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। जो उम्मीदवार यह परीक्षा पास नहीं करेंगे, वे BPSC TRE 4.0 परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जून के अंत तक बिहार STET का आयोजन कराया जा सकता है ताकि अधिक योग्य उम्मीदवारों को बीपीएससी शिक्षक परीक्षा में मौका मिल सके। लेकिन इस संबंध में भी आयोग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0: बीपीएससी परीक्षा से पहले होगा Bihar STET? जान लें पास करने के लिए लाना होगा कितना नंबर

BPSC TRE 4.0 Exam Pattern: ये रहेगा परीक्षा पैटर्न

TRE 4.0 परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है। पहले भाग में उम्मीदवारों की हिंदी और अंग्रेजी भाषा की समझ और लेखन क्षमता की जांच होगी। वहीं दूसरे भाग में कोर विषय जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और बाल विकास जैसे विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

BPSC TRE 4.0 Documents Required: इन डाक्यूमेंट्स की पड़ सकती है जरुरत

मैट्रिक मार्कशीट/अंक पत्र (जन्मतिथि के लिए)
शैक्षणिक और प्रशिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
EWS सर्टिफिकेट(यदि लागू हो)
क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र (OBC के लिए)
दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
हाल का पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड या अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0 में 90 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सबसे ज्यादा इन विषयों के लिए होगा टीचरों का चयन



Source link


Share this on

Leave a Comment