2024 में पूर्णिया जिले से था टॉपर
वर्ष 2024 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था और पूर्णिया जिले के शिवांकर कुमार टॉपर (Bihar Board Topper 2024) बने थे। शिवांकर को 500 में से 489 अंक मिले थे। इसी के साथ उन्होंने स्टेट टॉपर का दर्जा हासिल किया था।
देखें 2023 के टॉपर का नाम
वहीं 2023 में मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था। इस साल का पास प्रतिशत 81.04 फीसदी रहा था। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले नंबर पर एमडी रुम्मन अशरफ पर रहे थे। वे शेखपुरा जिले से ताल्लुक रखते हैं।
Amazing Facts: पीला ही क्यों होता है स्कूल बस का रंग? वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर
अन्य टॉपर्स के नाम
वर्ष 2022 मे रामायणी रॉय ने बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा में टॉप किया था। रामायणी औरंगाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने 500 में से 487 अंक हासिल किया था। वहीं 2021 में तीन छात्रों ने टॉप किया था- पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार ने 500 में से 484 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया था।