BSEB Topper Prize Money: बिहार बोर्ड में टॉप करने पर मिलता है इनाम, 10वीं-12वीं में पढ़ते हैं तो जानिए कितनी मिलेगी राशि | BSEB Topper Prize Money 10th and 12th Topper

Share this on


2 लाख रुपये और लैपटॉप की घोषणा 

हर साल टॉप करने वाले स्टूडेंट को बिहार बोर्ड की ओर से पुरस्कार दिया जाता है। इस बार टॉपर्स को मिलने वाली राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। अब 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही उन्हें लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें

IIT JAM Score Card 2025: आज जारी होगा आईआईटी जैम स्कोर कार्ड, इस वेबसाइट की मदद से करें चेक 

वहीं, दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, चौथे से लेकर दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 

पिछले साल और इस साल की इनाम की राशि

रैंक वर्ष 2024 वर्ष 2025 
प्रथम 1 लाख  2 लाख
दूसरा 75,000 1.5 लाख
तीसरा 50,000 1 लाख
चौथा से 10वां 10,000 20,000

पिछले साल क्या थी पुरस्कार की राशि 

पिछले साल बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को इनाम स्वरूप 1 लाख की रााशि दी गई  थी। वहीं दूसरा स्थान हासिल करने वाले को 75,000 और तीसरे टॉपर को 50,000 रुपये दिए गए थे। वहीं चौथा से 10वां स्थान हासिल करने वाले छात्र को 10,000 से बढ़ाकर 20,000 रुपये दिए गए थे। 

यहां मिलेगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result Link) 

बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे नीचे बताए गए वेबसाइट की मदद से देख सकते हैं-  –results.biharboardonline.com –secondary.biharboardonline.com

–biharboardonline.com –biharboardonline.bihar.gov.in

यह भी पढ़ें

CUET UG स्कोर के दम पर दाखिला लेने जा रहे हैं तो रूकें, ऐसे चेक करें यूनिवर्सिटी की मान्यता और स्टेटस

कब हुई थी परीक्षा 

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। 10वीं और 12वीं में कुल 1292313 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल थे।



Source link


Share this on

Leave a Comment