तीन में से एक स्किल बेस्ड विषय को चुनना अनिवार्य है
बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के सिलेबस में बदलाव किया है। कक्षा 10वीं के छात्रों को अब तीन स्किल बेस्ड विषय में से किसी एक को अनिवार्य रूप से चुनना होगा। इनमें कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं। इसके अलावा छात्रों को लैंग्वेज में से एक के रूप में अंग्रेजी को अनिवार्य रूप से चुनना होगा। भाषा का चयन 9वीं कक्षा में या फिर 10वीं में किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें
10वीं-12वीं पास करके बनते हैं होमगार्ड, नौकरी पक्की होने पर मिलती है सैलरी के साथ ये सरकारी सुविधाएं
मुख्य विषय में फेल हो जाने पर ऐसे बनेगा रिजल्ट
वहीं एक महत्वपूर्ण बदलाव ये किया गया है कि अगर कोई छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान या किसी भाषा जैसे मुख्य विषय में फेल हो जाता है तो अंतिम परिणाम में रिजल्ट कैल्कुलेशन के लिए किसी कौशल विषय या ऑप्शनल भाषा के विषय से बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें
ये हैं भारत के Ancient Universities, जिनसे दुनिया ने सीखा सर्जरी, योग, दवा और इलाज…