CBSE का अहम निर्णय, 2026 से कक्षा 9 में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए दो-स्तरीय प्रणाली लागू, कक्षा 10 के लिए भी आया निर्णय | CBSEs important decision two level system for science and social sciences to be implemented in class 9 from 2026

Share this on


यह खबर पढ़ें:- UGC NET Result December 2024: परीक्षा में फेल होने के बाद आपके पास हैं ये ऑप्शन, जान लें सभी विकल्प

CBSE: विषयों को दो स्तरों में बांटा जाएगा

इस बदलाव का उद्देश्य National Education Policy (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप है, जो यह सुझाव देती है कि गणित और संबंधित विषयों का मूल्यांकन दो स्तरों पर किया जाए, ताकि छात्र अपनी पसंद के अनुसार “Basic या Advanced” स्तर का चुनाव कर सकें। इसका फायदा उन छात्रों को हो सकता है, जो प्रवेश परीक्षा जैसे संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) की तैयारी करना चाहते हैं, क्योंकि Advanced स्तर के विषय छात्रों को बेहतर तैयारी में मदद करेंगे।

यह खबर पढ़ें:- REET Exam 2025: रीट परीक्षा में भूलकर भी ना ले जाएं ये सामान वर्ना टूट जाएगा अध्यापक बनने का सपना, जान लें ड्रेस कोड

NCERT: गणित की परीक्षा पहले से दो स्तरों में हो रही है

वर्तमान में, CBSE केवल गणित की परीक्षा दो स्तरों में लेता है, और अब विज्ञान और सामाजिक विज्ञान को भी इसी ढांचे में शामिल किया जाएगा। इस संदर्भ में, National Council of Educational Research and Training (NCERT) को नई पाठ्यपुस्तकें तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है, जिसमें Advanced स्तर के लिए अतिरिक्त सामग्री शामिल होगी। यह पाठ्यपुस्तकें National Curriculum Framework 2023 के अनुसार तैयार की जाएंगी। उम्मीद की जा रही है कि कक्षा 9 के लिए नई किताबें 2026-27 सत्र से पहले उपलब्ध हो जाएंगी।

यह खबर पढ़ें:- BEd: एक वर्षीय बीएड डिग्री प्रोग्राम फिर से शुरू, पीजी के बाद एक साल का होगा बीएड, केंद्र सरकार की मंजूरी

पढ़ाई का प्रेशर कम होगा-CBSE

सोशल साइंस और साइंस को Basic और Advanced लेवल लाने का मकसद यह है कि छात्र पर उन विषयों में पढ़ाई का प्रेशर कम हो। जिनमें उनकी दिलचस्पी नहीं और वो आगे उनकी पढ़ाई नहीं करना चाहते है। जो उस विषय की पढ़ाई आगे करना चाहते हैं, वो इस विषय को Advanced लेवल में बेहतर ढंग से पढ़ सकते हैं।

यह खबर पढ़ें:- SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल में ऐसे चुने अपना पसंदीदा पद और विभाग, जानें कुल कितने सीटों पर होगी भर्ती



Source link


Share this on

Leave a Comment