
मनेंद्रगढ़ निवासी कपड़ा व्यवसायी राकेश मंगतानी की पुत्री श्रुति मंगतानी ने 12वीं में टॉप किया है। उसे प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। श्रुति की इस उपलब्धि (Chhattisgarh Board Results 2025) पर परिजनों ने उसका मुंह मीठा कराकर बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। श्रुति ने नगर के विजय नर्सिंग हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है।
Chhattisgarh Board Results 2025: श्रुति का ये है कहना
टॉपर श्रुति का कहना है कि वह सेल्फ स्टडी (Chhattisgarh Board Results 2025) करती थी। किसी भी विषय में शंका होने पर शिक्षक से क्लीयर कर लेती थी। उसका कहना है कि पढ़ाई में अपना शत-प्रतिशत दीजिए, चाहे रिजल्ट जैसा भी आए।

10वीं की मेरिट सूची में वंदना सिंह
एमसीबी जिले के जनकपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत 10वीं की छात्रा वंदना सिंह (Chhattisgarh Board Results 2025) ने भी मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। वंदना की इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी की लहर है।