CISF Recruitment Eligibility: महिला हेड कांस्टेबल के लिए निकली भर्ती, खेल कोटा के साथ चाहिए ये योग्यता, ध्यान से देखें | CISF Recruitment Eligibility for female head constable see details cisfrectt.cisf.gov.in

Share this on


खेल कोटा वाले कैंडिडेट्स करें अप्लाई 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने महिला हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत खेल कोटे और हॉकी में दक्षता रखने वाली महिलाओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

12वीं पास होना जरूरी है 

कैंडिडेट्स का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही खेल कोटा से होना भी अनिवार्य है। इसके साथ ही नीचे बताए गए शर्तों को पूरा करना भी अनिवार्य है- 

  • अंतरराष्ट्रीय सीनियर या जूनियर टीम में देश का प्रतिनिधित्व किया हो 
  • राष्ट्रीय सीनियर या जूनियर स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो 
  • राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोई पदक प्राप्त किया हो 
  • ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया हो
  • नेशनल स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता हो

यह भी पढ़ें

UPSC Success Story: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बेटी को बनाया अफसर, जानिए 53वीं रैंक लाने वाली शिवानी की प्रेरणादायक कहानी

इनमें से किसी एक खेल उपलब्धि को होना जरूरी है। यदि आवेदक CISF की इन शर्तों पर खरा नहीं उतरते हैं तो आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। 

शैक्षणिक योग्यता के साथ आयु सीमा की शर्तों को पूरा करना भी है जरूरी

वहीं आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 23 वर्ष। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। CISF के महिला हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 मई 2025 से शुरू होकर 30 मई 2025 तक चलेगी। 

यह भी पढ़ें

Operation Sindoor से जुड़ी भारतीय सेना की ये दो महिला अधिकारी, जानिए कहां से हुई पढ़ाई, एक ने तो बचपन से देखा वायुसेना में भर्ती होने का सपना

सैलरी अच्छी मिलेगी

इस भर्ती के तहत चुने गए कैंडिडेट्स को लेवल -4 के अनुसार पेय किया जाएगा। ऐसे में चयनित उम्मीदवार की सैलरी 5 हजार 500 से 81 हजार 100 रुपये तक की हो सकती है। वहीं भत्ता नियमों के तहत, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और चिकित्सा भत्ता आदि मिलता है। साथ ही इन्हें पेंशन, बीमा और शिक्षा लाभ भी मिलते हैं।



Source link


Share this on

Leave a Comment