Bihar Police Constable Admit Card: बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 जुलाई 2025 से शुरू होकर 3 अगस्त 2025 तक कुल छह चरणों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 9 जुलाई की रात 12 बजे से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, मोबाइल नंबर, या जन्म तिथि के माध्यम से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि आज केवल 16 जुलाई को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी होंगे।