CUET UG 2025 Answer Key कब आएगी और उसके बाद क्या करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस | CUET UG 2025 Answer Key Release Date When to Expect and What to Do Next

Share this on


उम्मीदवार इसे cuet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया (CUET UG Answer Key 2025 Download)

प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद ‘Candidate Activity’ सेक्शन पर क्लिक करें। CUET UG 2025 Provisional Answer Key लिंक चुनें। अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें।

आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। यह भी पढ़ें: BHU Free Course 2025: अब घर बैठे करें ऑनलाइन पढ़ाई, BHU स्टार्ट कर रहा है 2025 के लिए 63 नए फ्री कोर्स, रजिस्ट्रेशन शुरू

आपत्तियां दर्ज कराने का मिलेगा मौका (CUET 2025 Provisional Answer Key Objection Window)

NTA उम्मीदवारों को आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी देगा। किसी भी उत्तर पर आपत्ति करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सवाल पर 200 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क के बिना सबमिट की गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। यह विंडो तब खुलेगी जब प्रोविजनल आंसर की और CUET 2025 की रिस्पॉन्स शीट जारी की जाएगी।

आपत्तियां केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार की जाएंगी। अंतिम निर्णय NTA के जरिए एक्सपर्ट्स की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सीयूईटी यूजी 2025 की मार्किंग स्कीम (CUET 2025 Marking Scheme)

हर सही उत्तर के लिए : +5 अंक गलत उत्तर के लिए : -1 अंक अनुत्तरित प्रश्नों के लिए : 0 अंक

इस मार्किंग स्कीम के आधार पर उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यह भी पढ़ें: भारत में पांच विदेशी यूनिवर्सिटियों के कैंपस खोलने की तैयारी, 2026 से शुरू होंगे एडमिशन

आंसर की के बाद की प्रक्रिया

आंसर की जारी होने के बाद, फाइनल आंसर की के अनुसार CUET UG 2025 का परिणाम घोषित किया जाएगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि केवल अच्छा स्कोर ही दाखिले की गारंटी नहीं देता। विश्वविद्यालयों में दाखिला निम्नलिखित मापदंडों के आधार पर होगा।

CUET स्कोर और मेरिट रैंक संबंधित यूनिवर्सिटी की पात्रता और कट-ऑफ डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और आरक्षण नीतियां

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से cuet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें और प्रोविजनल आंसर की जारी होते ही उसे ध्यानपूर्वक चेक करें। यदि किसी प्रश्न में आपत्ति हो तो सटीक प्रमाण के साथ समय रहते आपत्ति दर्ज करें।

यह भी पढ़ें: NEET UG Results 2025: राजस्थान के महेश कुमार बने नीट टॉपर, देखें टॉप 10 छात्रों की लिस्ट



Source link


Share this on

Leave a Comment