Delhi School Admission 2025-26: दिल्ली में ईडब्ल्यूएस और डीजी कैटेगरी के बच्चों के लिए पहले ड्रॉ के नतीजे आज आएंगे, ऐसे कर पाएंगे चेक | Delhi School Admission 2025 26 results of the first draw for children of EWS and DG category in Delhi will come today

Share this on


यह खबर पढ़ें:- Rajasthan Board Exam 2025: कल से शुरू हो रही है राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं, जान लें जरुरी निर्देश सहित अन्य जानकारी

Delhi School Admission: ईडब्ल्यूएस/डीजी में दाखिला कैसे होता है?

दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बढ़िया स्कूलों में पढ़ाई का मौका देने के लिए यह योजना शुरू की है। शिक्षा के अधिकार (RTE) कानून के तहत दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें EWS और DG कैटेगरी के बच्चों के लिए रखी गई हैं। इन सीटों को सही तरीके से बांटने के लिए कंप्यूटर से ड्रॉ निकाला जाता है।

यह खबर पढ़ें:- ये हैं देश के टॉप IIT, यहां होता है जमकर प्लेसमेंट

Delhi School Admission 2025-26: ऐसे देख सकते है रिजल्ट

ड्रॉ के नतीजे दिल्ली शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर देखे जा सकते हैं। वेबसाइट पर चुने गए बच्चों की लिस्ट और किस स्कूल में दाखिला मिला है, ये सब जानकारी होगी। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के लिए अपने फॉर्म की डिटेल्स साथ रखें।

यह खबर पढ़ें:- CISF Recruitment 2025: कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरू, 10वीं पास ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

School Admission 2025-26: अगर बच्चे का नाम आ जाए तो आगे क्या करना होगा?

अगर आपके बच्चे का नाम ड्रॉ में आ जाता है, तो तय समय में स्कूल जाकर दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए आपको जरूरी कागज जैसे आय प्रमाण पत्र, पता का प्रमाण और बच्चे की उम्र का प्रमाण स्कूल में जमा करना होगा। अगर समय पर ये सब नहीं किया गया तो सीट किसी और को दी जा सकती है।

Delhi EWS admission result 2025: अगर नाम नहीं आए तो क्या करें?

अगर पहले ड्रॉ में आपके बच्चे का नाम नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आगे फिर से ड्रॉ हो सकते हैं, अगर सीटें बची हुई हों। इसलिए सलाह दी जाती है कि दिल्ली शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर नजर रखें और सभी नई जानकारियां देखते रहें।

यह खबर पढ़ें:- इस यूनिवर्सिटी से Online Course कर अपनी सैलरी बढ़ा सकते हैं कामकाजी लोग



Source link


Share this on

Leave a Comment