GATE 2025 Answer Key: गेट परीक्षा के लिए जल्द जारी हो सकता है आंसर की, तीन सालों तक स्कोर रहेगा वैलिड | GATE 2025 Answer Key Soon Check Latest Update

Share this on


कब हुई थी परीक्षा? (GATE Exam Date)

गेट परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। महाकुंभ के कारण 15 और 16 फरवरी की गेट परीक्षा का केंद्र बदलकर प्रयागराज से लखनऊ कर दिया गया था। गेट परीक्षा के लिए आखिरी आवेदन 3 अक्टूबर तक किए गए थे।

यह भी पढ़ें

CBSE परीक्षा साल में दो बार कराने की तैयारी, छात्रों की फीडबैक के आधार पर लागू किए जाएंगे ग्रेस मार्क्स 

ऐसे देखें आंसर की (GATE Answer Key How To Download)

आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे नीचे बताई गई प्रोसेस की मदद से देख सकते हैं-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 

होम पेज पर गेट 2025 आंसर की का लिंक खोजें  मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें  इतना करते ही आंसर की आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा  इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें 

तीन साल तक स्कोर रहेंगे वैलिड

गेट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला और मानविकी में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है। गेट परीक्षा का परिणाम घोषणा की तारीख से तीन साल तक वैलिड रहता है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment