GPAT Result 2025: Graduate Pharma Aptitude Test में इतना रहा कट-ऑफ, जानें केटेगरी वाइज | GPAT Result 2025 Graduate Pharma Aptitude Test cut-off released gpat result 2025 cut off

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- कंप्यूटर साइंस के लिए ये IIT है सबसे बेस्ट

स्कोरकार्ड में क्या होगा?

इस स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का परसेंटाइल, रैंक और कट-ऑफ अंक की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, यह स्कोरकार्ड तीन साल तक वैध रहेगा। ध्यान रहे, स्कोरकार्ड डाक या ईमेल से नहीं भेजा जाएगा, बल्कि इसे वेबसाइट से केवल 6 महीने तक ही डाउनलोड किया जा सकेगा। NBEMS ने बताया कि उम्मीदवार GPAT 2025 की फाइनल आंसर की और प्रश्न पत्र 4 जुलाई या उसके बाद अपनी लॉगिन आईडी से वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। फाइनल आंसर की उन सभी आपत्तियों की जांच के बाद तैयार की गई है जो उम्मीदवारों ने 29 मई 2025 को जारी प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज कराई थी।

इतना रहा कट-ऑफ

S.No. श्रेणी कट-ऑफ परसेंटाइल कट-ऑफ स्कोर कट-ऑफ रैंक
1 UR 96.2390225 216 1820
2 UR-PwBD 63.119355 125 17766
3 EWS 90.9466021 172 4328
4 EWS-PwBD 48.3363955 100 24371
5 OBC 90.2231566 168 4648
6 OBC-PwBD 45.1956521 96 26009
7 SC 76.4496532 119 11127
8 SC-PwBD 40.7112415 84 26145
9 ST 55.457978 98 21027
10 ST-PwBD 51.1433541 80 23431
श्रेणी Non-PwBD PwBD कुल
सामान्य (GEN) – EWS नहीं 628 34 662
सामान्य (GEN) – EWS 811 17 828
OBC-NCL (Central List) 2003 71 2074
SC 776 13 789
ST 360 1 361
कुल 4578 136 4714

यह खबर भी पढ़ें:- ये हैं देश के टॉप तीन IIT कॉलेज

GPAT Result 2025: कितने उम्मीदवार हुए क्वालिफाई?

NBEMS के अनुसार, इस साल कुल 4,714 उम्मीदवारों ने GPAT 2025 परीक्षा पास की है। ये उम्मीदवार अब M.Pharm कोर्स में एडमिशन के लिए योग्य हैं। यदि लागू हो, तो इन्हें स्कॉलरशिप भी मिल सकती है।

यह खबर भी पढ़ें:- कैसे बन सकते हैं Pilot, कितनी लगती है फीस, कैसे मिलती है नौकरी? जानें सभी डिटेल्स



Source link


Share this on

Leave a Comment