Gujarat board: 12वीं सामान्य संकाय का 93.07 % रिजल्ट, छात्राओं ने बाजी मारी | Gujarat board: 93.07% result of 12th general stream, girls outshone

Share this on


सबसे ज्यादा 97.20 प्रतिशत परिणाम बनासकांठा जिले का रहा। 87.77 फीसदी परिणाम के साथ वडोदरा जिला राज्य में फिसड्डी रहा। राज्य के 516 परीक्षा केन्द्रों में छह परीक्षा केन्द्रों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें सप्रेडा, वांगध्रा, चंद्राला, छाला, लिम्बोद्रा और मीठापुर केन्द्र शामिल हैं, जबकि 52.56 प्रतिशत परिणाम के साथ कच्छ जिले का खावडा इस साल भी सबसे फिसड्डी केन्द्र रहा। गत वर्ष भी छाला केन्द्र का परिणाम सबसे ज्यादा था।

100 फीसदी परिणाम वाले स्कूलों की संख्या बढ़ी

100 फीसदी परिणाम वाली स्कूलों की संख्या इस साल भी बढ़ी है। इस वर्ष 2005 स्कूलों का परिणाम 100 फीसदी रहा। 2024 में यह संख्या 1609 थी। इससे पहले 2023 में ऐसे स्कूलों की संख्या केवल 311 थी। फरवरी-मार्च माह में ली गई 12वीं सामान्य संकाय की परीक्षा में 364485 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 362506 ने परीक्षा दी, जिसमें से 337387 विद्यार्थी पास हुए हैं।

उच्चतर उत्तर बुनियादी संकाय अव्वल

संकायों के आधार पर देखें तो उच्चतर उत्तर बुनियादी संकाय 94.04 प्रतिशत के साथ अव्वल रहा। सामान्य संकाय का परिणाम 93.07 फीसदीरहा। जबकि व्यवसायलक्षी संकाय का परिणाम 90.81 फीसदी रहा। तीनों संकायों का संयुक्त परिणाम 91.93 प्रतिशत रहा।माध्यमों में गुजराती अव्वलमाध्यम के आधार पर परिणाम को देखें तो सबसे ज्यादा 91.98 प्रतिशत परिणाम गुजराती माध्यम का रहा। उर्दू का 97.62 प्रतिशत, मराठी का 94.07 प्रतिशत, अंग्रेजी का 92.80 प्रतिशत और हिंदी माध्यम का परिणाम 85.84 प्रतिशत रहा।

बीते 6 सालों का परिणाम

वर्ष परिणाम प्रतिशत 2025-93.07 2024-91.93 2023-73.27 2022-86.91 2021- मास प्रमोशन-100 2020-76.29

ग्रेड आधारित रिजल्ट

ए1-5660 ए2-40331 बी1-78882 बी2-96370

सी1-79860 सी2-33800 डी-2436 ई1-48 एनआई-27098 उत्तीर्ण-337387



Source link


Share this on

Leave a Comment