HSL Recruitment 2025: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

Share this on


HSL Recruitment 2025: विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। संगठन ने अलग-अलग पदों पर कुल 47 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hslvizag.in के माध्यम से 9 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत नीचे दिए गए पदों को भरा जाएगा।

  • प्रबंधक (टेक्निकल): 3 पद
  • परियोजना अधीक्षक (टेक्निकल): 2 पद
  • उप परियोजना अधिकारी: 36 पद
  • वरिष्ठ सलाहकार: 3 पद
  • सलाहकार: 3 पद

चयन प्रक्रिया

चयन के लिए उम्मीदवारों को उनके अनुभव, शैक्षणिक योग्यता और न्यूनतम पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

  • प्रारंभिक स्क्रीनिंग इंटरव्यू
  • ग्रुप डिस्कसन
  • अंतिम चयन साक्षात्कार

साक्षात्कार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) मोड या प्रत्यक्ष रूप से हो सकता है जिसकी जानकारी पात्र उम्मीदवारों को समय पर दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hslvizag.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • नए यूजर के रूप में पंजीकरण (Registration) करें।
  • लॉगिन कर आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें।
  • 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक प्रति भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य कैटेगेरी के लिए: 300 रुपये
  • SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं

ध्यान दें कि आवेदन शुल्क गैर-वापसी योग्य है। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानकों की जांच कर लें।

यदि आप तकनीकी या प्रशासनिक क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड की यह भर्ती आपके लिए शानदार मौका हो सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2025 है।



Source link


Share this on

Leave a Comment