IGNOU June 2025 TEE Hall Ticket हुआ जारी, 12 जून से 19 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं | IGNOU June 2025 TEE Hall Ticket released exams will be held from 12 June to 19 July gnou.samarth.edu.in

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- Railway Recruitment 2025: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए रेलवे में जूनियर इंजिनियर और स्टेनोग्राफर के इतने पदों पर निकली भर्ती

IGNOU Hall Ticket: परीक्षा की तारीखें और शिफ्ट डिटेल्स

IGNOU की जून TEE परीक्षा का आयोजन 12 जून से 19 जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो परीक्षा केंद्र फॉर्म भरते समय चुना गया था, वहीं केंद्र आवंटित होगा।

IGNOU Admit Card: परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को वैध फोटो पहचान पत्र जैसे, आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस के साथ हॉल टिकट लाना अनिवार्य है। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच व अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें। इसके अलावा, उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित कोविड-19 दिशा-निर्देशों और परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करना होगा।

IGNOU June 2025 TEE Hall Ticket: ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड

एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाएं।
वहां अपने 10 अंकों के एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
इसके बाद ‘Examination’ सेक्शन में जाकर ‘Hall Ticket’ या ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।

हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, एनरोलमेंट नंबर, परीक्षा केंद्र कोड व पता, कोर्स कोड, परीक्षा की तिथि और शिफ्ट की जानकारी दी गई होती है। परीक्षा में भाग लेने से पहले इन डिटेल्स को अच्छी तरह से जांच लेना आवश्यक है।

यह खबर भी पढ़ें:- JNVST Class 6 Admission 2026: कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत



Source link


Share this on

Leave a Comment