IIT Kanpur Free Crash Course: नीट यूजी की करनी है फ्री में तैयारी, अप्लाई करें IIT Kanpur के इस क्रैश कोर्स के लिए, नोट कर लें अंतिम तारीख | IIT Kanpur Free Crash Course NEET UG know How to apply satheeneet.iitk.ac.in

Share this on


आईआईटी और एम्स के एक्सपर्ट कराएंगे तैयारी 

इस कोर्स के दौरान छात्रों को AI संचालित मूल्यांकन प्लेटफॉर्म के साथ व्यापक शिक्षण प्रदान किया जाएगा। 30 अप्रैल के बाद कोर्स पूरा हो जाएगा। छात्रों की नीट की तैयारी आईआईटी और एम्स के एक्सपर्ट द्वारा कराई जाएगी। छात्रों को विषय-विशिष्ट रिकॉर्ड किए गए लेक्चर रोजाना प्राप्त होंगे। साथ ही पिछले वर्ष के सवालों की प्रैक्टिस कराई जाएगी। 

यह भी पढ़ें

 IIT JAM 2025: ऐसे करें आईआईटी जैम परीक्षा के लिए आवेदन, बचे हैं आखिरी के तीन दिन

कैसे करें अप्लाई 

सबसे पहले साथी (Sathee App) इन्स्टॉल कर लें या आधिकारिक वेबसाइट satheeneet.iitk.ac.in पर जाएं इसके बाद इस कोर्स के लिए आवेदन करें  अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें 

किसी प्रकार की परेशानी होने पर छात्र हेल्प लाइन नंबर 993658162 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होम गार्ड के लिए आज से आवेदन, महिला, थर्ड जेंडर और अन्य वर्ग के कैंडिडेट्स को कितना मिलेगा आरक्षण का फायदा

कब होगी नीट परीक्षा (NEET UG Exam Date) 

नीट यूजी परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे। नीट परीक्षा में अब छात्रों के लिए सवालों की संख्या कम कर दी गई है और परीक्षा की अवधि भी घटा दी गई है। कुल सवालों की संख्या 180 होगी और परीक्षा की अवधि 3 घंटे 20 मिनट से घटकर 3 घंटे हो गई है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment