IIT Madras इन छात्रों को बिना JEE Advanced के देगा एडमिशन, सीटें की गई रिजर्व, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया | IIT Madras give admission to Olympiad topper students without JEE Advanced seats have been reserved

Share this on


यह खबर पढ़ें:- देश के दो संस्थानों, IIT और IIIT में क्या अंतर है, जानें इन टॉप कॉलेजों में कैसे मिलता है दाखिला

IIT Madras Olympiad quota: कब से लागू होगा यह नियम?

IIT Madras के डायरेक्टर वी. कामकोटि ने घोषणा की कि यह योजना 2025-26 के शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। इन अतिरिक्त सीटों में से एक विशेष रूप से छात्राओं के लिए आरक्षित रहेगी। इस पहल को ‘साइंस ओलंपियाड उत्कृष्टता’ (ScOpE) नाम दिया गया है, जिसके तहत छात्रों को JEE एडवांस्ड की प्रक्रिया से अलग प्रवेश मिलेगा।

यह खबर पढ़ें:- REET Answer Key 2025: छात्र बेसब्री से कर रहे इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकता है रीट आंसर-की

IIT Madras: प्रवेश प्रक्रिया और योग्यता

यह एडमिशन प्रक्रिया स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन और फाइन आर्ट एवं कल्चर एक्सीलेंस मोड की तर्ज पर होगी। प्रत्येक कोर्स में दो अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी, जिनमें से एक छात्राओं के लिए आरक्षित होगी। पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, आयु व अन्य शर्तें JEE एडवांस्ड के समान होंगी। साथ ही, आवेदक को पहले किसी भी IIT में प्रवेश नहीं मिला होना चाहिए। इस श्रेणी के तहत एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू होगी।

यह खबर पढ़ें:- Jobs Vacancy 2025: बिना परीक्षा मैनेजर की नौकरी पाने का मौका, पावरग्रिड ने कई पदों पर निकाला भर्ती, लाखों में सैलरी

IIT Madras: कौन-कौन से कोर्स में मिलेगा एडमिशन?

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग
केमिकल इंजीनियरिंग
सिविल इंजीनियरिंग
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग
मेटलर्जिकल और मैटेरियल इंजीनियरिंग
ओशन इंजीनियरिंग और नेवल आर्किटेक्चर
मेडिकल साइंस और इंजीनियरिंग
केमिस्ट्री
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
इंजीनियरिंग डिजाइन
मैकेनिकल इंजीनियरिंग

यह खबर पढ़ें:- PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, जानें डिटेल्स



Source link


Share this on

Leave a Comment