क्या है एलओसी (What is LOC)
LOC जिसे लाइन ऑफ कंट्रोल कहा जाता है, भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा है। यह एक लाइव लाइन है, जहां दो देश आमना-सामना करते हैं और फायरिंग होती है। यह सीमा स्पष्ट रूप से सेना द्वारा सीमांकित है।
यह भी पढ़ें
Bihar Home Guard Physical Test Postponed: गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी की परीक्षा पोस्टपोन, जानिए कब आएगी नई तारीख, इस Help Line नंबर पर करें संपर्क
LOC की मजबूती के लिए इसे मजबूत बाड़ और नियंत्रण चौकियों से सुरक्षित किया गया है। यह रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 में खींची गई करीब 740 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है। LOC का भारतीय भाग (दक्षिणी और पूर्वी भाग) जम्मू और कश्मीर के रूप में जाना जाता है जो कश्मीर का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा है
यह भी पढ़ें
क्या है भारत का सुदर्शन चक्र, जानिए S-400 की खासियत | India Pakistan
एलएसी क्या है (What is LAC)
एलएसी को लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल कहा जाता है जोकि भारत और चीन के बीच एक वास्तविक रेखा है। यह रेखा 4,057 किलोमीटर लंबी है और यह जम्मू-कश्मीर में भारत अधिकृत क्षेत्र और चीन अधिकृत क्षेत्र अक्साई चीन को अलग करती है। यह रेखा भी LOC की तरह युद्ध विराम रेखा है। 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध के बाद दोनों देशों की सेनाएं जहां तैनात थीं, उसे ही वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) कहा गया। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों देशों के बीच कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें
Operation Sindoor से जुड़ी भारतीय सेना की ये दो महिला अधिकारी, जानिए कहां से हुई पढ़ाई, एक ने तो बचपन से देखा वायुसेना में भर्ती होने का सपना
LAC पर कोई स्पष्ट रूप से सीमांकन नहीं है। LAC भारतीय नियंत्रित क्षेत्र को चीनी-नियंत्रित क्षेत्र से अलग करता है। LAC को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, लद्दाख में पश्चिमी क्षेत्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मध्य क्षेत्र और पूर्वी क्षेत्र जो अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम तक फैला है।