जूनियर इंजीनियर (सरकारी नौकरी) – डिप्लोमा धारक छात्र पीडब्ल्यूडी, रेलवे और बिजली विभाग जैसे सरकारी विभागों में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्य कर सकते हैं। यह नौकरी स्थिरता व अच्छा वेतन दोनों देती है।
आइटीआइ ट्रेड्स में इंजीनियर – इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर और मेकेनिक जैसे तकनीशियन पदों पर युवाओं को काम मिलता है। ये पद निर्माण, ऑटोमोबाइल व रेलवे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रेलवे में सरकारी नौकरी – रेलवे में तकनीशियन, असिस्टेंट लोको पायलट व सिग्नल मेंटेनर के पद उपलब्ध हैं। इसमें अच्छा वेतन और स्थिरता मिलती है।
क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर – मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में गुणवत्ता जांच के लिए क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर की मांग है। ये इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए अच्छा है। मेंटेनेंस इंजीनियर – फैक्ट्री, हॉस्पिटल और बिल्डिंग की मशीनों की देखभाल और मरम्मत का कार्य करना होता है। यह एक स्थायी और मांग वाला क्षेत्र है।
टेक्निकल सेल्स इंजीनियर – प्रोडक्ट्स की बिक्री में तकनीकी ज्ञान के साथ कमाई के बेहतर अवसर मिलते हैं। प्राइवेट कंपनियों में अवसर – ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में डिप्लोमा और आइटीआइ छात्रों की मांग है। अनुभव और कौशल से कॅरियर ग्रोथ होती है।