JEE Mains Final Result: आंसर-की जारी होने के कुछ देर बाद ही हटाई गई लिंक, आज जारी हो सकता है जेईई मेन रिजल्ट | JEE Mains Final Result Link removed shortly after answer key was released JEE Main ka result kab aayega

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- JEE Main 2025: NTA पर लगातार उठ रहे सवाल, जेईई मेन सेशन 2 के बाद छात्रों और एक्सपर्ट्स ने फिर जताई आपत्ति

JEE Mains Final Result: कितना रह सकता है कट-ऑफ

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को रिजल्ट आने की उम्मीद थी। अब उम्मीद की जा रही है कि परिणाम कभी भी घोषित किया जा सकता है। इस बार परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या अधिक रही, जिससे कटऑफ में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सामान्य वर्ग (General Category) के लिए कटऑफ 93 से 95 परसेंटाइल के बीच हो सकती है, जो लगभग 85-90 अंक के बराबर है (कुल 300 अंकों में से)। वहीं ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए कटऑफ 91 से 93 परसेंटाइल, यानी लगभग 80-85 अंक रहने का अनुमान है। एससी वर्ग के लिए यह 82 से 86 परसेंटाइल और एसटी वर्ग के लिए 73 से 80 परसेंटाइल के बीच हो सकती है, जो लगभग 50 से 65 अंक के आसपास होगी।

JEE Mains Session 2: इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा

जेईई मेन सत्र-2 के बीई/बीटेक (पेपर-I) की परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देशभर के 285 शहरों और विदेशों के 15 शहरों में स्थित 531 केंद्रों पर संपन्न हुई थी। पेपर-2 (B.Arch/B.Planning) की परीक्षा 9 अप्रैल को हुई थी। परीक्षा के बाद छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

यह खबर भी पढ़ें:- India Post Recruitment 2025: बिना परीक्षा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नौकरी पाने का मौका, जल्द करें अप्लाई

JEE Mains Result: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर ‘LATEST NEWS’ सेक्शन में ‘JEE Main 2025 Session-2 Result’ लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें। स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- कब जारी होगा UP Board Result, जानें पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड



Source link


Share this on

Leave a Comment