पदों का विवरण (Jharkhand Home Guard Vacancy Details)
झारखंड होमगार्ड की इस वैकेंसी के तहत विभिन्न कैटेगरी के लिए भर्ती निकाली गई है। सामान्य होमगार्ड के 1276 पदों पर भर्ती निकाली गई है। वहीं ग्रामीण पुरुष होमगार्ड के 169 पद और ग्रामीण महिला होम गार्ड के 169 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
झारखंड होमगार्ड शैक्षणिक योग्यता
झारखंड होमगार्ड वैकेंसी के तहत आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का 7वीं या 10वीं पसा होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए 7वीं पास होने की अनिवार्यता है तो कुछ पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग जैसे कि एससी, एसटी और ओबीसी को उम्र सीमा में छूट दी गई है।
भारत में कैसे बनते हैं वकील, 12वीं के बाद करें ये कोर्स | LLB After 12th
झारखंड होमगार्ड भर्ती चयन प्रक्रिया (Jharkhand Home Guard Selection Process)
- शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- हिंदी लेखन परीक्षा शामिल
- तकनीकी दक्षता परीक्षण (यदि लागू हो)
- डाक्यूमेंट्स वेरिफकशन
दिल्ली विकास प्राधिकरण में 1383 पदों पर होगी भर्ती, CBT, इंटरव्यू और इन आधार पर होगा सेलेक्शन
झारखंड होमगार्ड को इतनी मिलेगी सैलरी (Jharkhand Home Guard Salary)
सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद झारखंड होमगार्ड को 1088 रुपये दैनिक दर पर वेतन के भुगतान किए जाने की मंजूरी मिली। इससे पहले होमगार्ड को दैनिक दर पर 500 रुपए वेतन का भुगतान किया जाता था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों की तरह समान काम, समान वेतन दिया जाएगा। झारखंड पुलिस विभाग के अधीन पिछले साल तक 19 हजार होमगार्ड कार्यरत हैं, जिनमें से 3527 जवान लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी में प्रतिनियुक्त हैं।