शैक्षणिक योग्यता
JSSC की इस भर्ती के तहत अलग अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग हैं। JSSC की इस भर्ती के तहत बीएड, बीटेक, एमएड, एमएससी, एमसीए या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन सरकारी विद्यालयों में माध्यमिक (कक्षा 9-12) स्तर पर पढ़ाया जाने वाले विषयों में से संबंधित विषय में होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी गई है।
ये हैं मेडिकल के 10 बेस्ट कॉलेज | Top Medical College
सैलरी (JSSC Secondary Teacher Salary)
सभी चयनित कैंडिडेट्स को लेवल 6 के अंतर्गत 35400 रुपये से 112400 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
UPSC Success Story: बुलंदशहर के बेटे ने दूसरे ही प्रयास में पाई सफलता, जानिए किस तरह की UPSC की तैयारी
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क जमा करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 19 जुलाई 2025 तक का समय है। आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये है। एससी और एसटी के लिए परीक्षा शुल्क केवल 50 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान किए बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही ये जानकारी भी दे दें कि परीक्षा शुल्क नॉन रिफंडेबल है यानी कि ये राशि वापस नहीं की जाएगी। वहीं फॉर्म में सुधार करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 23 जून से 15 जुलाई तक का समय है।