SBI PO Prelims Result 2025: रिजल्ट के साथ ही जारी हुआ कटऑफ, जनरल से लेकर SC/ST तक यहां देखें कटऑफ
CG MBBS Result 2025: ऑनलाइन मूल्यांकन…
प्रदेश के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में पिछले पौने दो माह से एक भी इंटर्न छात्र नहीं है। दरअसल, विवि रिजल्ट नहीं निकाल पाया था। 28 फरवरी को सभी छात्र इंटर्नशिप पूरी कर जा चुके हैं। फाइनल का रिजल्ट आने के बाद नई बैच की इंटर्नशिप शुरू होगी। कॉलेजों में पोस्टिंग में चार से पांच दिन लग जाएंगे। फाइनल की परीक्षा 14 से 24 फरवरी तक हुई थी। वहीं 25 फरवरी से 10 मार्च तक प्रैक्टिकल हुआ था।
पत्रिका ने अप्रैल के चौथे हते में रिजल्ट जारी करने की संभावना जताई थी। परीक्षा में 1067 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 918 छात्र पास हुए हैं। 52 छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया है। परीक्षा में मेडिसिन के अलावा ऑब्स एंड गायनी, पीडियाट्रिक्स व जनरल सर्जरी के परचे हुए थे।
कुछ फैकल्टी ने परचा जांचने में की आनाकानी
बताया जाता है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों की कुछ फैकल्टी परचा जांचने में आनाकानी की। पत्रिका की पड़ताल में पता चला है कि विवि एक परचे के लिए 56 रुपए पारिश्रमिक देता है। जबकि डॉक्टरों को प्राइवेट प्रेक्टिस में एक मरीज के कंसल्टेंट फीस के रूप में 500 रुपए या इससे ज्यादा मिल जाता है।