MP Board Result 2025: बोर्ड रिजल्ट को लेकर सीएम मोहन यादव ने सफल छात्रों को दी बधाई, असफल छात्रों के लिए सुझाया यह रास्ता | MP Board Result 2025 CM Mohan Yadav congratulated the successful students on the board result

Share this on


MP Board Result 2025: छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। 10वीं कक्षा की मेरिट सूची में कुल 212 विद्यार्थी शामिल हुए हैं, जिनमें से 144 छात्राएं और 68 छात्र हैं, यह आंकड़ा छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

Mohan Yadav: मुख्यमंत्री ने असफल छात्रों का हौसला बढ़ाया

मुख्यमंत्री ने जहां सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं, वहीं असफल छात्रों का भी हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि असफल होना अंत नहीं है। राज्य सरकार जून महीने में फिर से परीक्षा का मौका देगी, जिससे छात्रों का कीमती समय व्यर्थ न जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का मनोबल बनाए रखें क्योंकि हर विद्यार्थी में प्रतिभा होती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अंतर्गत शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को अधिक अवसर और कई ऑप्शंस मिल सके।

MP Board Result:10वीं टॉपर्स लिस्ट
प्रज्ञा जायसवाल (सिंगरौली)- 500/500
आयुष दिवेदी (रीवा)- 499/500
शैजाह फातिमा (जबलपुर)- 498/500
मानसी साहू (सीधी)- 497/500
सुहानी प्रजापति (उज्जैन)- 497/500
शिवम पांडे (सतना)- 497/500
अंजली शर्मा (रीवा)- 497/500
सुम्बुल खान (सागर)- 496/500
तरन्नुम रंगरेज (दमोह)- 496/500
अनिमेष वर्मा (रीवा)- 496/500
अनुराग कुमार साहू (सिंगरौली)- 496/500
प्राची कौरव (नरसिंगपुर)- 496/500

MP Board Result: 12 वीं टॉपर्स लिस्ट
1 प्रियल द्विवेदी- 98.4 प्रतिशत, 492 अंक
2 रिमझिम करोठिया 98.2 प्रतिशत 491 ग्वालियर
3 हर्षपांडे 98.0 प्रतिशत 490 अंक एमपी बोर्ड 12वीं के स्ट्रीम वाइज टॉपर
आर्ट्स – अंकुर यादव
मैथ्स साइंस ग्रुपग्रु : प्रियल द्विवेदी (कुल मिलाकर टॉपर भी)
साइंस बायो ग्रुपग्रु : गार्गी अग्रवाल
कॉमर्स : रिमझिम करोथिया
एग्रीकल्चर: हरिओम साहू

यह खबर भी पढ़ें:- MP Board Result 2025: इन तरीकों से आसानी से चेक कर पाएंगे एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट





Source link


Share this on

Leave a Comment